कटिहार: लहसा गांव से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा
शुक्रवार कीदोपहर 3 बजे मनसाही पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिस पर दुष्कर्म का आरोप था। आरोपी मो सादेक ने बताया कि पिछले दो-तीन महीना से वह महिला को जानते थे और उस महिला ने फोन कर उसे खेत पर बुलाया था। जब वह महिला के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पांच युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।