कटिहार: सदर अस्पताल की सफाई का जिम्मा जीविका को मिलने पर पुराने सफाई कर्मचारियों ने डीएस का किया घेराव
शुक्रवार के दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल में साफ सफाई का काम करने वाले कर्मचारी ने हंगामा किया। हंगामा करने के पीछे का उद्देश्य उन्हें हटाकर जीविका को साफ सफाई का काम दिया गया। हंगामा कर रहे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 20-25 सालों से वे लोग सदर अस्पताल में साफ सफाई का काम कर रहे हैं। कुल 37 सफाई कर्मचारी है। जिसमें महिला और पुरुष शामिल है।