कटिहार: पीएनटी चौक से शराब, पिस्तौल और गोली के साथ एक युवक गिरफ्तार, थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे सहायक थानाध्यक्ष ने पिस्टल, शराब व गोली के साथ एक आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीएनटी चौक निवासी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मध निषेध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।