माण्डल: 14 वर्षीय नाबालिग के बाल विवाह की आशंका, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
माण्डल : थाना माण्डल क्षेत्र के ग्राम देबीपुरा (केरिया) निवासी नारायण गुर्जर ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के कथित बाल विवाह को रुकवाने के लिए पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 4.50 लाख रुपये लेकर "कुंवारा नाता विवाह" कराने की तैयारी की जा रही है। शिकायत में बाल विवाह जल्द कराए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी l