इकौना: तिलकपुर नहर के पास से एक शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान भी हुआ बरामद
गिलौला पुलिस ने 20 जुलाई 2024 को कमलेश कुमार गुप्ता की दुकान में चोरी करने वाले एक आरोपी बड़े लाल तिवारी को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया है, दरअसल आरोपी के विरुद्ध कमलेश कुमार गुप्ता के द्वारा तहरीर दी गई थी, वहीं सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।