इकौना: भामेपारा के पास पुल के बगल तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, एनडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव किया बरामद
घर से साइकिल से घूमने निकले एक व्यक्ति तालाब के गहरे पानी में डूब गए, वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को बुलवाया। जिसके बाद काफी देर तक एनडीआरएफ टीम ने तालाब में खोजबीन की आखिरकार पानी में डूबे केशवराम यादव का शव पानी से बरामद कर लिया गया। वहीं शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है साथ ही पुलिस कार्रवाई में जुटी है।