इकौना: तहसील इकौना समय माता स्थान के पास टायर फटने से नाले की दीवार से टकराई जाइलो कार, एक वृद्ध महिला घायल भेजा गया अस्पताल
तहसील इकौना समय माता स्थान के पास जाइलो कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार नाले की दीवार से जा टकराई, वहीं इस हादसे में कार में सवार एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आसपास के लोगों ने सीएचसी इकौना मे भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।