इकौना: चौधरी राम बिहारी बुद्ध इं0 कॉलेज श्रावस्ती एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का शुभारम्भ ,नमो बुद्धाय पुस्तक का हुआ विमोचन
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत प्रथम दिन चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती में कार्यक्रम आयोजित हुआ।वहीं संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रोफेसर अवधेश कुमार चौबे, अगरतला त्रिपुरा ने बौद्ध संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकीकरण पर अपने विचार रखे।ओम प्रकाश द्वारा लिखित पुस्तक नमो बुद्धाय का विमोचन विधायक राम फेरन पांडेय द्वारा किया गया।वही कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा।