इकौना: मोहनीपुर पयागपुर मार्ग पर किराना व्यवसाई के घर चोरी, सोने चांदी के जेवरात समेत नकदी गायब, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
चोरों ने एक किराना व्यवसाई के घर में दाखिल होकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात समेत नकदी लेकर फरार हो गए, वहीं सुबह जब परिजन जगे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। फिलहाल परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया है। वहीं पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है।