इकौना: CDO ने गो आश्रय स्थल भिखारीपुर मसढ़ी व काशीपुर मूसा का किया निरीक्षण, जल जमाव होने पर पंप लगाकर निकलवाने के दिए निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने गो आश्रय स्थल भिखारीपुर मसढ़ी व काशीपुर मूसा का निरीक्षण किया, वहीं इस दौरान गो आश्रय स्थल में जल जमाव पाए जाने पर तत्काल पंप लगाकर निकलवाने के निर्देश दिए। वहीं गो आश्रय स्थल पर हरे चारे की व्यवस्था और चारा काटने की मशीन के लिए भी निर्देशित किया। वहीं छोटे पशुओं को अलग बाड़े में रखने के लिए निर्देशित किया।