कटनी ग्रामीण: NQAS मूल्यांकन में देवरी उप स्वास्थ्य केंद्र का शानदार प्रदर्शन, 86.79 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा सफलता का नया अध्याय
कटनी। जिले के देवरी उप स्वास्थ्य केंद्र ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक यानी NQAS के मूल्यांकन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। 31 जुलाई 2026 को आयोजित वर्चुअल मूल्यांकन में देवरी उप स्वास्थ्य केंद्र की CHO, ANM और आशा कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य सेवाओं और केंद्र की व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न मानकों पर सवाल किए गए।