बतौली: बतौली के नवापारा कॉलेज मार्ग पर ₹2.43 करोड़ की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 16 अगस्त 2026 दिन रविवार को दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी अनुसार बतौली के नवापारा कॉलेज मार्ग पर ₹2.43 करोड़ की लागत से बन रही सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि बरसात के बीच निर्माण कार्य कराया जा रहा है और बिना उचित बेस तैयार किए पुराने सड़क निर्माण के ऊपर ही नई सड़क बनाई जा रही है।