गिद्धौर: टंडवा में हाइवा ने दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
टंडवा की सड़कों पर तेज रफ्तार हाइवा फिर मौत बनकर दौड़ी। बुधवार, 6 मई की सुबह करीब 5:30 बजे ब्लॉक मोड़ से आगे मजराही में कोयला लदे हाइवा ने दो युवकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा नहीं, लापरवाही से हुई हत्या है। कोयला ढोने वाले हाइवा बेकाबू रफ्तार में गांवों और बाजारों से गुजरते हैं