सदर: वाराणसी में पेपर लीक के खिलाफ महिलाओं ने की भूख हड़ताल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित घसियारी टोला में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की महिलाओं ने शिक्षा व्यवस्था में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह उपवास दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं और पर्यावरणविदों द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में भी है।