लापता युवक को खोजने मे मदद करे....
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से 23 वर्षीय एक युवक के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्थानीय थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आम जनता से मदद की गुहार लगाई है।घटना का विवरण:लापता युवक का नाम सिद्धांत शर्मा है। वह पटना के 70 फीट, महावीर नगर (केनरा बैंक के पीछे) का रहने वाला है। वह वर्तमान में अपने नानाजी के घर (के० पी० गुप्ता कॉम्प्लेक्स, बाईपास रोड) में रह रहा था। दिनांक 19 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 2:00 बजे वह इनकम टैक्स गोलंबर के पास स्थित नगर निगम कार्यालय (तहसील कोर्ट प्रांगण) में अपना कुछ जरूरी दस्तावेज (Document) बनवाने के लिए निकला था, जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा है।
लापता युवक की पहचान और विवरण:नाम: सिद्धांत शर्माउम्र: 23 वर्षकद (Height): 6 फीटरंग: सांवलापहनावा: आखिरी बार उसे हल्की हरी टी-शर्ट और नीली जींस पहने हुए देखा गया था।
अपील:यदि किसी भी व्यक्ति को इस युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों या स्थानीय पुलिस को सूचित करें:संपर्क नंबर (मोबाइल): 8252725782, 8340244726पता: 70 फीट, महावीर नगर, केनरा बैंक के पीछे, पटना - 800002
Patna Rural, Patna | Aug 21, 2026