बरहेट: शिवगादी धाम में बंगला सोमवारी पर 30 हज़ार से ज़्यादा शिवभक्त करेंगे जलार्पण
रविवार को मिनी बाबा धाम शिवगादी में बंगला के दूसरी सोमवारी के अवसर पर देर सायं तक लगभग 25000 से अधिक शिवभक्त श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं और श्रद्धालुओं का आना जारी है संभावना है कि सोमवार के सुबह तक 30000 से अधिक श्रद्धालु जलार्पण करेंगे वहीं रविवार को उत्तराखंड के एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल के संपादक ने भी शिवगादी धाम में सपरिवार पूजा अर्चना की।