गिरिडीह: अधिवक्ता प्रियांशु शेखर से मारपीट मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जेल भेजा
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता प्रियांशु शेखर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रविवार को 4 बजे सिविल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जेल भेजने से पहले आरोपियों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।