गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरु, कोलकाता व गोवा की सीधी उड़ान मिलेगी, केंद्रीय मंत्री ने नई सेवा का किया उद्घाटन
शनिवार से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरु, कोलकाता और गोवा के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस नई सेवा का उद्घाटन शनिवार दोपहर करीब 3 बजे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू, लोकसभा सांसद अतुल गर्ग और कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया। इस उड़ान के पहले सफर में ये सभी लोग यात्रा पर गए।