शहर के खाली भूखंड बन रहे कचरा डंपिंग स्थल, नगरपालिका की कार्रवाई पर सवाल
जवाई टुडे | सुमेरपुर
शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में खाली भूखंडों पर कचरा डालने का मामला सामने आया है। दो स्थानों के वीडियो में प्लास्टिक, घरेलू कचरा और अन्य गंदगी जमा दिखाई दे रही है।
शहर के कई खाली प्लॉटों में इसी तरह कचरा फेंके जाने की समस्या बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि नगरपालिका कचरा डालने वालों की पहचान कर कार्रवाई कब करेगी?
नगरपालिका सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगा सकती है। स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए नियमित सफाई, निगरानी और कचरा फेंकने पर रोक लगाने की जरूरत है। #JawaiToday #jawaitodayrajasthan #sumerpurnews #Sumerpur #todayjawai