#संगरिया पंचायत समिति सदस्य चुनाव:
84 अभ्यर्थियों के 123 नाम निर्देशन पत्र हुए दाखिल
संगरिया की आवाज़।
संगरिया। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए बुधवार को 22 अभ्यर्थियों के कुल 31 नामांकन भरे गए हैं। नामांकन के अंतिम तिथि तक तक कुल 84 अभ्यर्थियों के 123 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर गुरुवार प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी जबकि नाम वापसी 6 नवंबर शुक्रवार अपराह्न 3 बजे तक होगी इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
संगरिया की आवाज़