मदनपुर में सड़क दुघर्टना में तीन महिलाएं समेत चार की मौ@त, शोक की लहर, आक्रोश
दो अलग अलग जगहो पर हुई घटना
परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के दो मंगलवार को दो विभिन्न जगहों पर हुई सड़क दुघर्टना में तीन महिलाएं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पहली घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के अंजनवा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर
बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों में सलैया थाना क्षेत्र के जोगड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय प्रहलाद पाल और उनकी 45 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उर्मिला देवी अंजनवा मध्य विद्यालय में शिक्षिका थी। प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह भी अपने पति प्रहलाद पाल उन्हें बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे जैसे अंजनवा मोड़ के समीप पहुंचे कि गया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दंपति ट्रक के नीचे आ गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। इधर घटना की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रोकर हाल बेहाल है। इधर घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटी रोड को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के आश्रितों के लिए उचित मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क जाम के कारण जीटी रोड के दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर
जाम की सूचना पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, जिला पार्षद शंकर यादवेदू, एसडीओ गौरव सिंह, मदनपुर अंचलाधिकारी अकबर हुसैन, प्रभारी बीडीओ दीपक कुमार, मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा और ट्रक चालक को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा परंतु ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। अधिकारियों ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 20 हजार का चेक पीड़ित परिवार को दिया। इसके साथ ही आपदा राहत कोष के तहत चार लाख दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन माने जाम को समाप्त कराया। इधर जीटी रोड करीब पांच घंटों तक जाम रहा। इधर दूसरी घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के ही पड़रिया गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने घर के दरवाजे पर बैठी दो बुजुर्ग महिलाओं को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पूरे इलाके में मातम पसर गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों में पड़रिया गांव निवासी स्व. यमुना महतो की 62 वर्षीय पत्नी बरती देवी और तपसी महतो की 83 वर्षीय पत्नी प्यारी कुंवर शामिल है। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो मंगलवार को बरती देवी और प्यारी कुंवर अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों महिलाओं को अपनी चपेट में लेते हुए उनके ऊपर चढ़ गई। इधर घटना के बाद परिजनों की चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर ले गए जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही ग्रामीणों के सहयोग से कार और चालक को पकड़ लिया गया है।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर मदनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। इधर दो बुजुर्ग महिलाओं की एक साथ मौत की खबर से पड़रिया गांव में मातम का माहौल है। घटना के बाद मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#मदनपुर #औरंगाबाद #सड़कहादसा #RoadAccident #ट्रक_की_टक्कर #बाइक_हादसा #पति_पत्नी_की_मौत #अंजनवां #अंजनवां_मध्य_विद्यालय #उर्मिला_कुमारी #प्रहलाद_पाल #शिक्षिका #जोगड़ी #बिहार #औरंगाबादबिहार #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #Bharatcrimelivenews
#Madanpur #Padariya #AurangabadBihar #AccidentNews #BreakingNews #BiharNews #AurangabadNews #MadanpurNews #BharatCrimeLiveNews #RoadSafety #दुर्घटना #पडरिया #मदनपुर #औरंगाबाद #बिहार_न्यूज