जगदलपुर: गड़े धन के लिए 12 साल के बच्चे की कथित बलि की साजिश, 7 पर FIR, कोहकापाल मामले में पुलिस ने शुरू की जांच
कोहकापाल गांव में गड़े धन को निकालने के नाम पर 12 साल के बच्चे को कथित तौर पर तांत्रिक गतिविधि में शामिल किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के साथ यह जांच कर रही है कि बच्चे को किस उद्देश्य से वहां ले जाया गया था ।