मुरैना -
मुरैना में ओबीसी छात्रों के लिए तीन नए छात्रावास बनाने की मांग, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मुरैना में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने ओबीसी छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावासों की कमी और बदहाल सुविधाओं को लेकर जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश राठौर ने मांग की कि जिला मुख्यालय पर 200-200 सीट क्षमता वाले तीन नए शासकीय छात्रावास बनाए जाएं, वर्तमान छात्रावासों में पेयजल, बिजली, सुरक्षा, फर्नीचर और अध्ययन कक्ष जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा सभी रिक्त सीटों पर तत्काल प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग की लगभग 55% आबादी होने के बावजूद विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त छात्रावास नहीं हैं, जिससे गरीब और ग्रामीण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा�