मुगलसराय: मड़िया में गंदगी से बढ़ी परेशानी, सफाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना
मुगलसराय पड़ाव क्षेत्र के मड़िया गांव में सड़क किनारे करीब सात महीने से जमा कूड़े के ढेर के खिलाफ शनिवार दोपहर 01 बजे को ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। बारिश से कूड़ा सड़ने के कारण दुर्गंध और बीमारी का खतरा बढ़ने की बात कहते हुए ग्रामीणों ने जल्द सफाई कराने की मांग की।