चानन: चानन प्रखंड मुख्यालय के ई-किसान भवन में जनगणना कार्य को लेकर BDO की अध्यक्षता में बैठक हुई
चानन प्रखंड मुख्यालय ई-किसान भवन में शुक्रवार अपराह्न 12:30 बजे BDO प्रिया कुमारी की अध्यक्षता में आगामी जनगणना कार्य को लेकर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक हुई. जिसमें जनगणना कार्य को लेकर आवश्यक तैयारी की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिया गया. 17 अप्रैल से जनगणना का प्रथम चरण शुरू होगा. 1 मार्च से जनसंख्या की वास्तविक गणना प्रक्रिया शुरु होगी.