प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के एक थाने की महिला सिपाही से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी
सुल्तानपुर निवासी युवक पर प्रतापगढ के एक थाने में तैनात महिला सिपाही ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है।सीओ ने शनिवार सुबह 11 बजे बताया की 14 मार्च को पीड़िता की तहरीर पर श्रवण,देवबहादुर,ममता,चंदन समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।जांच पड़ताल जारी है।पीड़िता के अनुसार,वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा है।