खरसावां: खरसावां थाना क्षेत्र में प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत गुम हुए चार मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए
सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस की सक्रिय पहल ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोमवार खरसावां थाना क्षेत्र में गुम हुए कुल 4 मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल की सहायता से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को संबंधित धारकों क