सिरारी पुलिस भारी मात्रा में शराब को बरामद कर कारोबारी को गिरफ्तार किया।
शनिवार को सिरारी थाना पुलिस ने शेखपुरा - लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर थाना के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कार पर सवार एक शराब तस्कर को बड़ी मात्रा में शराब की खेप के साथ गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार तस्कर की पहचान शेखपुरा नगर क्षेत्र अंतर्गत इंदाय मोहल्ला निवासी अमेरिकन यादव का पुत्र कुंदन कुमार बताया गया है। अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी तथा एएसआई अखिलेश कुमार एवं एएसआई राजीव रंजन ने की। इस बाबत थाना अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर एक सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी कार ड्राइव करते हुए लखीसराय की ओर जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान कार की तलाशी लेने के बाद कार की डिक्की और बीच के सीट के नीचे कुल 12 बोरे में बंद 740 की संख्या में शराब भरा पाउच मिला। जिसे स्थानीय थाना पुलिस ने जब्त कर लिया। सभी पाउच में कुल 185 लीटर की मात्रा में शराब भरा मिला।उन्होंने कहा कि गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से बरामद शराब और कार को जब्त कर लिया गया।जबकि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है । गिरफ्तार तस्कर से पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद उसे कड़ी निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तस्कर अंतरजिला गिरोह का सदस्य है।यह शेखपुरा से कार में छुपाकर शराब की बड़ी खेप लखीसराय पहुंचाने जा रहा था।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 7, 2026