बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
बल्देवगढ़ नगर में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें अधिक संख्या में असाटी समाज के लोग शामिल हुए।प्रतिभा सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,राजस्थान एवं अन्य राज्यों से अधिक संख्या में लोग शामिल हुए।प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पुरानी बस्ती से शीतला माता मंदिर तक आकर्षक झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई।