बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ तहसील परिसर में ओबीसी महासभा का किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन
बल्देवगढ़ तहसील परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर ओबीसी महासभा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।जिसमें OBC महासभा कार्यकर्ताओं के द्वारा तहसील परिसर में बैठकर धरना प्रदर्शन किया।बताया कि बल्देवगढ़ तहसील में कई किसान जमीन के बंटवारा,नामांतरण एवं अन्य जमीन संबंधी कार्यों को लेकर परेशान हो रहे हैं।लेकिन अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा।