बल्देवगढ़: देवरदा चौकी पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
देवरदा चौकी पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी लीलाधर गौड़ के द्वारा बताया गया कि टीकमगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में स्थाई वारंटी राम सिंह उर्फ भज्जू लोधी निवासी सूरजपुर को गिरफ्तार किया गया।जिसे न्यायालय में पेश किया गया।