बल्देवगढ़: लखेरी में आकाशीय बिजली गिरने से एक बैल की मौत
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत लखेरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बैल की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे के करीब तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक बैल की मौत हो गई।लखेरी गांव निवासी धर्मेंद्र यादव के द्वारा बताया गया कि गांव के ही मोहन यादव के बैल की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।राजस्व विभाग को सूचना दी गई।