बल्देवगढ़: ग्राम सतरई बड़ेरा मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी और सामान बल्देवगढ़ पुलिस ने किया ज़ब्त
खरगापुर थाना अंतर्गत ग्राम सतरई बड़ेरा मंदिर से चोरी करने वाले आरोपी सोनू कुशवाहा को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।आरोपी के द्वारा मंदिर में रखे चांदी के 14 छत्र एवं करीब ₹5000 दान पेटी से चोरी किए थे।उक्त माल मसरूका को पुलिस के द्वारा बल्देवगढ़ नगर के मुख्य बाजार में मां शारदा ज्वेलर्स के दुकानदार से जप्त किए।आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया।