बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ कृषि बीज वितरण केंद्र पर बीज न मिलने से किसानों में दिखा आक्रोश
बल्देवगढ़ कृषि बीज वितरण केंद्र पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज न मिलने के कारण किसानों में भारी आक्रोश देखा गया।बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मौके पर कृषि विभाग अधिकारी महक खत्री मौके पर पहुंची।जिसमें उनके द्वारा समस्त किसानों को बताया गया कि बीज वितरण के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं।इसलिए सभी किसान शांति बनाए रखें।सभी को बीज उपलब्ध कराया जाएगा।