सदर: झुंसी क्षेत्र में गंगा नदी की बीच धारा में बना बजरंग दास का आश्रम शुक्रवार देर रात अचानक ढहा, दो घायल और एक लापता
Sadar, Allahabad | Oct 17, 2026
प्रयागराज के झुंसी क्षेत्र में गंगा नदी की बीच धारा में बना बजरंग दास का आश्रम शुक्रवार देर रात अचानक ढह गया। हादसे के समय आश्रम के अंदर मौजूद तीन शिष्य थे। जिसमें से एक लापता है। उसकी खोज की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की मदद से दो को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, एक की खोज की जा रही है