सैदपुर: पुलिस के हत्थे चढ़ा लंबे समय से फरार 25 हजार का ईनामिया शातिर चोर, लाखों की सरकारी संपत्ति की चोरी का है आरोप
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने 25 हजार रुपये के ईनामियाँ शातिर चोर को नंदगंज से गिरफ्तार किया है। कुख्यात चोर के विरुद्ध पहले से ही दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक में उस पर दो विद्युत पोल के बीच ढाई लाख रुपए मूल्य से अधिक के बिजली विभाग के एस्क्रडॉग कंडक्टर तार व उसी क्षेत्र में 5 लाख से अधिक के तार काटने का आरोप है।