रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक पर पंचायती राज मंत्री का जोरदार स्वागत, आम जनों की समस्याएं भी सुनीं
रामगढ़ चौक पर शुक्रवार 3 बजे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी हैं और उनके लिए दरवाजे 24 घंटे खुले हैं।