मंसूरचक: ईद पर्व को लेकर मंसूरचक थाना में शांति समिति की बैठक, सदस्यों ने रखी अपनी बात
मंसुरचक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक गुरुवार की दोपहर 03:00 हुई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सुभाष कुमार ने कहा कि मंसुरचक थाना क्षेत्र के लोग काफी ही शांतिप्रिय विचार धारा के हैं. यहां के लोग हर पर्व में आपसी भाईचारे का रिस्ता कायम कर शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण का संदेश देते रहे हैं.