मंसूरचक: मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण का विरोध, किसान सभा ने कृषि मंत्री का पुतला फूंका
मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय से कर्नाटक के शिमोगा लें जाने के विरोध में बिहार राज्य किसान सभा मंसूरचक अंचल परिषद के बैनर तले भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला गुरुवार की शाम 05:00 बजे फूंका गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राम चंद्र महतो ने किया. सभा को संबोधित करते हुयें सीपीआई के शीर्ष नेता सत्यनारायण महतो ने पूरी बात बताई.