मंसूरचक: बहरामपुर में अधूरी सड़क निर्माण कार्य को लेकर महागठबंधन का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त
मंसूरचक प्रखंड के मंसूरचक समसा -बछवारा मुख्य सड़क स्थित बहरामपुर चौक के समीप महागठबंधन ने राजद के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेष यादव के नेतृत्व में चल रही अनिश्चितकालीन धरना दुसरे दिन मंगलवार करीब चार बजे विभागीय एसडीओ गीतांजलि सिंहा, कनीय अभियंता चितरंजन राहुल ने आंदोलन स्थल पर पहुंच कर आंदोलनकारियों के साथ वार्ता कर धरना समाप्त करवाया.