मंसूरचक: दशरथपुर की बेटी ने SSC CGL में ऑल इंडिया रैंक 36 हासिल की, गांव में खुशी का माहौल
मंसूरचक प्रखंड के दशरथपुर गांव निवासी शालिनी कुमारी ने एसएससी सीजीएल प्रतियोगिता में ऑल इंडिया स्तर पर 36वा रैंक प्राप्त किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की दोपहर 1:00 बजे प्राप्त हुई. इस संबंध इस संबंध में छात्रा शालिनी ने बताया कि जो भी छात्र के दिल में कुछ कर गुजरने का पक्का इरादा है तो उन्हें मंजिल मिलना तय है. कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.