बारां: नवोदय चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलवाड़ा में चिकित्सा एवं प्रदर्शनी शिविर का आयोजन हुआ
Baran, Baran | Mar 23, 2025 सरकार की आयुष ग्राम योजना के तहत 23/03/2025 रविवार को नवोदय चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जलवाड़ा में चिकित्सा एवं प्रदर्शनी शिविर लगाया गया। शिविर मे मुख्य अतिथि डॉ वीरेन्द्र कुमार सोहाया उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग ने भगवान श्री धन्वन्तरि जी का पूजन कर शिविर का शुभारंभ किया।