पाली: कस्बा नाराहट के पीड़ित परिवार ने चकबंदी विभाग के लेखपाल और अन्य जिम्मेदारों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Pali, Lalitpur | Jun 4, 2026 कस्बा नाराहट निवासी पीड़ित परिवार ने चकबंदी लेखपाल एवं अन्य जिम्मेदारों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने उक्त मामले को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।