जमुई: वी मार्ट के पास गोलीबारी में बाल-बाल बचे वार्ड पार्षद के भतीजे, पुलिस ने बरामद किए दो खोखे और एक जिंदा कारतूस
Jamui, Jamui | Apr 16, 2026 वी मार्ट के पास गुरुवार की रात 8:00 बजे बदमाशों ने महिसौड़ी निवासी गोपी सिंह के पुत्र अम्बर सिंह पर गोलीबारी कर दी। गनीमत रही कि गोली अम्बर सिंह को नहीं लगी, जबतक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तबतक बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम और टाउन थाना की पुलिस द्वारा मौके से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।