सिमडेगा: बानाबिरा चर्च परिसर में फादर इग्नासीयूस बाड़ा की पुण्यतिथि मनाई गई, सिमडेगा विधायक हुए शामिल
बानाबिरा चर्च परिसर में फादर इग्नासीयूस बाड़ा का 22वी पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। शुक्रवार को 12:00 बजे कार्यक्रम में हजारीबाग गुमला सिमडेगा धर्म प्रांत के विशप शामिल हुए। इसके अलावा सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा शामिल हुए जहां पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके सेवा त्याग और बलिदान को याद किया।