पौड़ी: पौड़ी में शिक्षकों ने प्रधानाचार्य की विभागीय सीधी भर्ती नियमावली निरस्त करने के लिए किया श्राद्ध तर्पण
Pauri, Garhwal | Sep 14, 2025 राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के जनपद मुख्यालयों एवं विभिन्न स्थानों पर प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती नियमावली निरस्त करने के लिए श्राद्ध तर्पण किया गया। जनपद मुख्यालय पौड़ी मे भी तर्पण कार्यक्रम पूरे विधि विधान से किया गय। जिला संरक्षक जयदीप रावत ने बताया कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघ बीते 18 अगस्त से आंदोलन रत है।