खरसिया: रायगढ़ में चलती ट्रेन से गिरकर 27 वर्षीय युवक की मौत, भूपदेवपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा
भूपदेवपुर के पास चलती ट्रेन से गिरने से 27 वर्षीय हरिदास मानिकपुरी की मौत हो गई। मृतक रायपुर से रायगढ़ लौट रहा था। पुलिस ने मोबाइल और ट्रेन टिकट के आधार पर परिजनों से संपर्क किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की जांच जारी है।