जमुई: सिकंदरा बैंक छिनतई कांड का खुलासा, बेगूसराय से ₹50 हजार बरामद
Jamui, Jamui | Jun 9, 2026 बैंक ऑफ इंडिया की सिकंदरा शाखा से ग्राहक के थैले से उड़ाए गए 50 हजार रुपये को पुलिस ने दो दिनों के भीतर मंगलवार 2 बजे के करीब बरामद कर लिया। लछुआड़ थाना क्षेत्र के दीनदयाल महतो की शिकायत पर तकनीकी अनुसंधान और डीआईयू के सहयोग से बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र स्थित सोकाहारा तिवारी टोला में छापेमारी की गई।