बक्सर: 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से खतरे के निशान के पास पहुंचा गंगा का जलस्तर, DM ने किया रामरेखा घाट का निरीक्षण
Buxar, Buxar | Aug 1, 2025 बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। दोपहर लगभग 2:30 बजे डीएम डॉक्टर विद्यानंद सिंह ने संयुक्त रूप से रामरेखा घाट का निरीक्षण किया। वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर 59.59 मीटर है। खतरे का निशान 60.32 मीटर है। गंगा नदी का जल स्तर 02 सेंटीमीटर प्रति घंटा बढ़ रहा है।