बक्सर: जिले के 87 हजार से अधिक मतदाताओं का कट सकता है नाम, 1 अगस्त को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची
Buxar, Buxar | Jul 31, 2025 जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जून से 26 जुलाई तक चलाए गए गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। इस अभियान के दौरान जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 87,645 ऐसे मतदाता पाए गए, जिनका नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है। इनमें मृत, शिफ्टेड, डुप्लिकेट एवं गुम मतदाता शामिल हैं।